ललित मोहन रयाल

उत्तराखंड: जन्म- और मृत्यु प्रमाण पत्रों का निर्गमन हुआ तेज़, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल:  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी विभागों को आम जनता से जुड़े कार्यों में समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले आवेदन समय पर निपटाने और विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अनुमतियों को निर्धारित अवधि में जारी करने पर विशेष जोर दिया।

इस दिशा में जिला पंचायती राज विभाग ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में उल्लेखनीय तेजी लाई है। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें से 431 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं और केवल 8 आवेदन लंबित हैं। इसी अवधि में मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें कुल 328 प्रमाण पत्र जारी किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शादी का वादा, होटल और फिर दूरी! 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज किया केस
Ad

साथ ही 1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी विकास खंडों में जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें सभी प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद विभाग ने जनता को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें