महंगाई का झटका : रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े..
देश की आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। इसके चलते घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दर अब 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि संशोधित कीमतें आज, 7 मार्च, 2026 से तुरंत प्रभावी हो जाएंगी।
वहीं बात अब कमर्शियल सिलेंडर के दामों की करें तो दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में यह कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। इसी तरह, कोलकाता में यह कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 


