Champawat News- देश के सबसे टॉप के माने जाने वाले सिंगिंग एंड रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के प्रतिभागी और इंडिया वॉइस के विनर रह चुके पवनदीप राजन के चंपावत , लोहाघाट उनके गृह क्षेत्र में पहुंचने में जोरदार स्वागत किया गया। अपनी सुरीली आवाज से देशभर में दर्शकों का दिल जीतने वाले पवनदीप राजन जैसे ही अपने गृह क्षेत्र पहुंचे तो लोगों सहित विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
पवनदीप राजन के साथ एक टीवी शो की टीम भी शूटिंग के लिए यहां आई हुई है स्थानीय लोगों ने शूटिंग टीम का भी स्वागत किया और देश भर में उत्तराखंड और चंपावत सहित उनके गृह क्षेत्र लोहाघाट का नाम रोशन करने के लिए उन्हें साधुवाद दिया और स्वागत किया। पवन के साथ लोहाघाट और चंपावत की वादियों में फिल्माए गए सीन इंडियन आइडल के अगले भाग में लोगों को देखने को मिलेंगे इस दौरान विधायक पूरन फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नरेश राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

