Dehradun News- उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति घिनोने अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। फिर से देवभूमि में एक दरिंदगी भरा मामला सामने आया है यहां 5 वर्ष की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद उसका दुष्कर्म किया गया और गला घोट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी देहरादून का है।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके से सोमवार की सुबह संदिग्ध हालत में 5 साल की मासूम बच्ची गायब हो गई थी। बुधवार की देर शाम को पुलिस ने गायब हुई बच्ची का प्रेम नगर के नजदीक राघढ़वाला चाय के बागान से शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोमवार की सुबह बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी सब को झाड़ियों में छुपा कर वह अपनी मजदूरी करने निकल गया।

पीड़ित परिवार और आरोपी दोनों मूल रूप से ग्राम देवपुरा, जिला बेगूसराय बिहार के रहने वाले हैं। दरअसल पुलिस को कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण चौक चौकी में सोमवार की सुबह एक 5 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेलते हुए लापता होने की जानकारी मिली लेकिन परिजनों ने तलाश करने के बाद जब शाम तक नहीं मिली तो अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस और एसओजी ने जांच की और बच्ची की तलाश शुरू की।
एसपी सिटी सरिता डोभाल खुद मौके पर मौजूद रही और आसपास पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान बच्ची के पिता चंडीगढ़ में काम करते थे सूचना पर वह भी घर आ गए । इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक युवक चुनचुन महतो को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए मंगलवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था और उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस लगातार आरोपी युवक से मंगलवार की शाम से ही पूछताछ कर रही थी। लेकिन हर बार पुलिस को गुमराह कर रहा था कई बार पूछने पर उसने मुंह नहीं खोला बुधवार की सुबह उसने यह बता दिया कि उसने बच्ची को मार दिया है। लेकिन शव कहां फेंका है यह नहीं बताया पुलिस लगातार खोजबीन करती रही लेकिन आरोपी का मुंह खुलवाने में बुधवार की शाम को पुलिस कामयाब रही जिसके बाद शव बरामद हो पाया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
