पिथौरागढ़: सीमांत जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के चंडाक रोड से 100 मीटर दूर जंगल में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वाहन चालक का शव मिला है। फिलहाल पुलिस की मानें तो मौत का कारण ठंड लगना बताया जा रहा है। लेकिन कई सारे पहलू ऐसे भी हैं, जिन पर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। इन्हीं पहलुओं के बारे में पुलिस जांच करने की तैयारी में जुटी है।
दरअसल शुक्रवार की शाम चंडाक रोड पर स्थित सुलभ शौचालय से करीब 100 मीटर दूर जंगल में चीड़ के पेड़ के नीचे एक शव मिला। जो कि 58 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र विश्राम का है। नरेंद्र कुमार सीएमओ पिथौरागढ़ के वाहन चालक हैं। जानकारी के अवुसार दो तीन महीने पहले ही पेट का ऑपरेशन होने से नरेंद्र अवकाश पर अवकाश पर था।
प्रभारी कोतवाल पवन जोशी ने जानकारी दी और बताया कि मामला ठंड से मौत का लग रहा है। हालांकि कार्यालय जाने के स्थान पर नरेंद्र कुमार चंडाक रोड तक कैसे पहुंचा इसकी जांच शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर जंगली जानवर के हमले के भी कोई घाव नहीं हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता लगेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
