उत्तराखंड में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। भारी बारिश से जहां एक तरफ नदियां उफान पर है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसी बीच चंपावत जनपद से दुखद खबर आ रही है, जहां सेलाखोला गांव में भूस्खलन से मां-बेटे की मौत हो गई।
चंपावत जिले के सेलाखोला गांव में भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया। करीब 20 मीटर ऊंचाई से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे से मकान में मौजूद मां-बेटे दब गए। मामले की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई। भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन जब दोनों तक बचाव दल पहुंचा तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला कलावती देवी (48) पत्नी आनंद सिंह मौनी और राहुल सिंह मौनी (17) पुत्र आनंद सिंह मौनी बताए जा रहे है।
मौसम विभाग द्वारा जारी 2 दिनों के अलर्ट का नजर प्रदेश में साफ नजर आ रहा है। रविवार से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं सोमवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी का अहसास हो रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
