हल्द्वानी : बिठौरिया क्षेत्र में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय परिवारों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता शिवेंद्र कश्यप प्रोफेसर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति, इतिहास और समाज में संगठन की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा से ही राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।
अपने वक्तव्य में उन्होंने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का उल्लेख करते हुए उसके सामाजिक संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना और समाज की एकजुटता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
महिला वक्ता के रूप में चन्द्रवती जोशी प्रोफेसर, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ ने सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, आत्मबोध और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के दौरान विवेक वाबरा की सांस्कृतिक टीम ने शिव-पार्वती नृत्य, गंगा मैया की आरती, काली माता की स्तुति, फूलों की होली तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सम्मेलन के अंत में कपिल व्यास ने उपस्थित लोगों से सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनोज पाठक ने किया।
इस अवसर पर कमलेश त्रिपाठी, पार्षद दीपक बिष्ट, पार्षद नवीन जोशी, सूरज तिवारी, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, कौस्तुभ जोशी, डॉ. नवीन शर्मा, नीरज जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
