चंपावत जिले के छमनिया चौड़ क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फार्मेसी विभाग की लैब में प्रैक्टिकल के दौरान अचानक केमिकल गैस फैल गई। हादसे में एक शिक्षिका सहित आठ छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ हुई और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं। जिसके बाद सभी को तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं लैब में प्रायोगिक कार्य कर रही थीं। उसी दौरान एक केमिकल से भरी बोतल टेबल से नीचे गिरकर टूट गई। बोतल टूटते ही उससे तेज धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में गैस पूरे लैब कक्ष में फैल गई। इससे वहां मौजूद छात्राओं और शिक्षिका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल रौतेला ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से शिक्षिका शैलजा सहित छात्राएं कामाख्या, काजल, दिया, शिवानी, गुंजन, गरिमा, संजना और निकिता को सांस लेने में परेशानी, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।
स्थिति गंभीर होती देख कॉलेज प्रशासन ने तुरंत सभी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि लैब में वेंटिलेशन की व्यवस्था पर्याप्त है, लेकिन केमिकल बोतल टूटने के बाद अचानक उठे धुएं और गैस के कारण यह स्थिति बनी। एहतियातन फिलहाल लैब को बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की आंतरिक जांच भी की जा रही है।
उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी प्रभावितों का उपचार किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी, डॉ. ज्ञान प्रकाश और फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है और किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि समय पर इलाज मिलने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर उपचार में सहयोग किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
