Haridwar News- हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की में गांव के शौकीन नाम के व्यक्ति ने गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम और उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी आटा लेने के लिए चक्की पर गए थे। इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम की मौत रुड़की के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।
घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया गया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरा गया है। बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
