रामनगर- नागालैंड से रामनगर स्पा ट्रेनिंग के लिए दोस्तों के साथ आई युवती ने अपने मित्र के साथ हुए झगड़े के बाद किराये के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आज थाना रामनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि कंचनपुर छोई में नागालैंड की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर थाना रामनगर से उप निरीक्षण बीसी मासीवाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो भगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगाई हुई थी। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 2 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए 5 जून को रामनगर आयी थी।
बताया जाता है कि मृतका का नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी जिसको लेकर यह युवती सदमे में थी। इसी को लेकर संभवतया उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 

