उत्तराखंड में आबादी वाले इलाकों में घुसकर वन्य जीव लगातार लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं खासकर पहाड़ों में गुलदार के हमले की घटनाएं पिछले 1 वर्ष में काफी बढ़ गई हैं इस बार फिर से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है जहां सिरोली गांव में रात 9:30 बजे आंगन में काम कर रही महिला को गुलदार उठा ले गया रात भर खोजबीन के बाद भी अब तक महिला का पता नहीं चल पाया है।
कनालीछीना के सिरोली गाव के खोलत्या गाव में तुलसी देवी उम्र 60 वर्ष रात्रि साढ़े नौ बजे के आसपास घर के आंगन में काम कर रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठा कर ले गया। महिला की चीख पर परिवार जन बाहर आए तो गुलदार महिला को ले जा रहा था। परिजनों के हल्ला मचाया पर गुलदार को कोई फर्क नहीं पड़ा। और वह महिला को जंगल की ओर ले गया। शोर सुनकर गाव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद डीडीहाट से वन रेंजर सहित वन विभाग की के साथ ही कनालीछीना थाने के पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग पुलिस व राजस्व विभाग की टीम द्वारा महिला का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां युवक को युवती से वीडियो कॉल करना पड़ा महंगा, अब ऐसे कर रही ब्लैकमेल
काफी दूर खून से सना मिला चप्पल
इस दौरान घर से काफी दूर महिला का एक चप्पल ओर खून के निशान मिले है। देर रात तक महिला का कोई पता नहीं चल सका। बता दें कि पिछले दिनों इसी क्षेत्र के कापड़ी गाव में गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। दोबारा से महिला को उठाकर ले जाने की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है ।
यह भी पढ़े 👉बागेश्वर-( बड़ी खबर) प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे सुनाई बागेश्वर के जगदीश की सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- गमगीन माहौल में हजारों लोग पहुचे अंतिम यात्रा में, एक ही परिवार ने खोये 4 सदस्य

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
