Rishkesh News: पिछले माह बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कुमाऊं दौर पर थे। जहां उन्होंने बाबा नीम किरौली के दर्शन किये। साथ ही कई व्यंजनों का स्वाद भी लिया। अब मशहूर सिने अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आयी है। करिश्मा कपूर यहां अपनी छुट्टिया बिता रही है। करिश्मा कपूर ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए समय को फोटो और वीडियो रील के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपनी उत्तराखंड यात्रा को अपने फैंस के साथ साझा किया।
इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर ने लिखा है कि मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटो तथा वीडियो रील अपलोड किए हैं इनमें से एक वीडियो रील गंगा के तट पर पानी के साथ अटकेलियां करते हुए साझा किया गया है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पेज पर सिने अभिनेत्री करिश्मा ने कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। जिनमें वह पहाड़ की वादियों के में हरियाली के बीच सफेद व लाल रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही है। पीछे खूबसूरत पहाड़ और सूर्योदय या सूर्यास्त का मनोहरी दृश्य नजर आ रहा है।
इस फोटो के साथ करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ों में खो गया है। करिश्मा कपूर की यह फोटो दो दिन पुराने हैं। जबकि उनका वीडियो सोमवार की सुबह का है। गंगा तट पर शूट की गई इस वीडियो रील में वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर के इस वीडियो पोस्ट तथा फोटो पर उनके प्रशंसकों ने कई तरह के कमेंट भेजे हैं। कुछ प्रशंसकों ने उन्हें उनके 90 का दशक भी याद कराया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
