Kotdwar News: बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों चर्चाओं में है। खासकर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसे में उर्वशी रौतेला ने कई बार अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट भी की है। इन सबके बीच इन दिनों
बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने घर उत्तराखंड में आयी हैं। उर्वशी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंची हैं। गांव पहुंचने से पहले उर्वशी ने सिद्धबली मंदिर के दर्शन किए और इसके बाद अपने पैतृक आवास जयहरीखाल प्रखंड के सकमुंडा गांव पहुंचीं है।
बताया जा रहा है कि उर्वशी रौतेला अपने गांव में अपने बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची है। शनिवार को बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार पहुंचकर सिद्धबली मंदिर के दर्शन किए। उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित देवी रोड में अपने निवास में विश्राम करने के बाद उर्वशी अपने पैतृक आवास सकमुंडा गांव पहुंच गईं। उनके साथ उसकी मां मीरा रौतेला व पिता मनवर रौतेला भी पहुंचे हैं। उर्वशी बचपन में अपनी स्कूल की छुट्टियांे के दौरान भी अपने पैतृक आवास आती रही हैं।
बता दें कि सिंह साहब द ग्रेट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज वालीबुड में कई फिल्म करके अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। आज बालीवुड में वह एक बड़ी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है। उत्तराखंड से लगातार प्रतिभाओं के हुनर का जादू बालीवुड पर छाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प 

