हल्द्वानी- हल्द्वानी-काठगोदाम -हैडाखान मार्ग पिछले 1 महीने से बंद है। लिहाजा 120 गांव का संपर्क कटा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज भूस्खलन से बंद क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द काठगोदाम – हैड़ाखान- सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग करने लगे।
इस बीच वहां से गुजर रही बारात का दूल्हा भी कांग्रेस के धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ पहुंचा। सड़क मार्ग बंद होने से पैदल जा रही बारात का दूल्हा भी जल्द से जल्द सड़क खोले जाने की मांग करने लगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ है। और आज यहां की जनता का दुर्भाग्य है कि 1 महीने से भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद है। 120 गांवों के सामने स्वास्थ्य एवं खाद्यान्न का संकट आ गया है। गांव से मंडी तक जाने वाली सब्जियां फल सड़ रहे हैं और सरकार सो रही है उन्होंने कहा कि आखिर सरकार वैकल्पिक मार्ग बनाने में भी नाकाम रही है। अगर जल्द से जल्द इस मार्ग को नहीं खोला गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 

