देहरादून- शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधार में राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ने से हुई शिक्षा विभाग की किरकिरी को देखते हुए शिक्षा मंत्री अब बड़े पैमाने पर बदलाव करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि खराब परफॉर्मेंस से नाराज मंत्री शिक्षा विभाग में अफसरों और कार्मिकों को पूरी तरह बदलने के मूड में हैं लिहाजा शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को एक स्थान पर जमे अफसर कार्मिकों को हटाने के आदेश दिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद अपर निदेशक बेसिक एसपी खाली ने निदेशक से लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक तैनात अधिकारी और कार्मिकों का ब्यौरा तलब किया है। दरअसल पिछले दिनों केंद्र सरकार ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स पीजीआई जारी किया जिसमें उत्तराखंड राष्ट्रीय रैंकिंग में 35 में पायदान पर हैं इस रिपोर्ट के आने के बाद राज्य की काफी किरकिरी हुई। शिक्षा में सुधार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद केंद्र सरकार ने राज्य में सुधारों की गति बेहद कमजोर पाया, लिहाजा अब मंत्री पूरा विभाग बदलने की कवायद में है ताकि शिक्षा के स्तर पर सुधार हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
