देहरादून-(Job Alert) गेस्ट टीचरों के 929 पदों पर होगी नियुक्ति, शासनादेश जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • Big breaking :-माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचरों के 929 पदों पर होगी नियुक्ति, शासनादेश जारी

देहरादून– बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर है कि शिक्षा महकमे में 929 पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के आदेश के साथ ही 1300 अन्य पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की जानी है।1300 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है।उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए 929 पदों पर अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) की नियुक्ति की जाएगी।

शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पूर्व अनुमति के क्रम में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।इन पदों के अलावा 1300 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है।प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग में 6250 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जानी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शासन की ओर से गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।आदेश के मुताबिक प्रदेश में गेस्ट टीचरों के 5034 पदों में से 4105 पदों पर गेस्ट टीचर कार्यरत हैं, जबकि 929 पद खाली हैं। शिक्षा सचिव ने कहा कि वर्तमान में खाली 929 पदों पर गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

नियुक्ति के लिए 22 नवंबर 2018 के शासनादेश में तय प्रक्रिया के साथ ही मानदेय को पुनरीक्षित करते हुए गेस्ट टीचरों के लिए 25000 रुपये मानदेय की अनुमति प्रदान की गई है।प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग में 6250 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जानी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें