Uttarakhand news इन दिनों आॅनलाइन एप में करोड़पति का खुमार पूरी दुनियां को चढ़ा है। खासकर भारत में आॅनलाइन एपो की बाढ़ सी आ गई है। लोग इसमें लाखों रूपये गंवा रहे है। करोड़पति बनने का लालच लगातार बढ़ते जा रहे है। खबर जोशीमठ से है। जहां ड्रीम इलेवन की लत एक युवक को अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत लग गई थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर के नृसिंह मंदिर मार्ग पर सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था। जिस पर महिला के पति कमल सिंह ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। जिस पर एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह 45 वर्ष हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ बताया। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन में रुपये लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपये लगा चुका है। जिस पंचवटी होटल में वह नौकरी करता है। वेतन को भी वह ड्रीम इलेवन में लगा चुका है। अब उसके पास पैसे नहीं थे तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया। इसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द 

