- कार खाई में गिरी, एक की मौत
तिलवाड़ा। तिलवाड़ा-मयाली- जखोली मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया, उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद घायल को
हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक तिलवाड़ा के व्यापारी किशन कठैत अपने साथी कैलाश जगवाण के साथ कार में सवार होकर तिलवाड़ा से मयाली की तरफ जा रहे थे। स्यालसू के समीप कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में किशन कठैत की मौके पर मौत हो गई। जबकि कैलाश जगवाण घायल हो गए। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन
अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय को भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 
