- स्कूल के समय पर शिक्षक नशे की हालत में अपने आवास पर सोया मिला, शिक्षक का वीडियो वायरल, मामले की जांच के बाद शिक्षक को हटाया गया।
चमोली–(नितेश बिष्ट) विद्यार्थी का भविष्य उसके शिक्षक के हाथों में होता है। लेकिन जब शिक्षक ही अपने जिम्मेदारियों से विमुख हो जाए तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में लटक जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर का है। जहां एक शिक्षक स्कूल के समय पर अपने आवास पर नशे के हालत में सोया मिला। मामला चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर के स्कूल का है। जहां एक ही शिक्षक कार्यरत है। दरअसल समय से स्कूल ना आने पर अभिभावक और ग्रामीण के लोग शिक्षक के आवास पर जा पहुंचे, जहां उन्हें शिक्षक नशे की हालत में सोया मिला।
ग्रामीण के एक व्यक्ति ने मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी। मामले का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को फौरन पद से हटाकर दूसरे स्कूल के शिक्षक को वहां तैनात कर दिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है। पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल का शिक्षक कई दिनों से शराब पीकर नशे की हालत में स्कूल आ रहा था। इसको लेकर कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना।
बीते सोमवार को जब ग्रामीण के लोग स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्कूल में बच्चे लड़ते झगड़ते व खेल खुद करते मिले। पता चला कि जब शिक्षक स्कूल नहीं आया तो ग्रामीण उसके आवास पर जा पहुंचे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षक नशे की हालत में सोया मिला। ग्रामीणों द्वारा शिक्षक को खूब खरी-खोटी सुनाई गई जिसके बाद शिक्षक नशे के हालत में ही स्कूल पहुंच गया। खंड शिक्षा अधिकारी को वायरल वीडियो और शिकायत मिलते ही टीम को स्कूल में निरीक्षण के लिए भेजा, जहां टीम को निरीक्षण के दौरान शिक्षक नशे की हालत में मिला।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती का कहना है कि नशे में मिले शिक्षक का मेडिकल कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। बताया शिक्षक के विध्यालय के समय शराब नशे में अपने कमरे में पाये जाने की घटना की स्थलीय जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। विद्यालय में फिलहाल दूसरे शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
