उत्तराखंड के किच्छा में टोल प्लाजा में टोल नहीं देने को लेकर युवाओं ने जिद में सुपरवाइजर को कार से धकेला और फिर दोनों पाक्षों में जमकर मारपीट हो गई । उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित देवरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देने पर जब टोल सुपरवाइजर ने कार सवारों को रोका तो उन्होंने सुपरवाइजर पर कार चढ़ाने का प्रयास कर डाला। सुपरवाइजर कुछ दूर तक बोनट पर घिसटता चला गया। उसके बाद उसके साथी ने पिस्टल निकाल हवा में लहरा दी तो दोनों पाक्षों के बीच हाथापाई हो गई। ये पूरी वारदात सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई जो वायरल हो गयी।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(अच्छी खबर) राज्य को मिली इतने हजार कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी खेप, CM ने जताया आभार

घटना के अनुसार, बिलासपुर के माटखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह अपने साथियों के साथ हुंडई क्रेटा कार से देवरिया टोल पर पहुंचा। अर्जुन और उसके साथियों ने टोल कर्मियों को टोल नहीं देने की बात कही । अर्जुन के कार चालक साथियों ने कार के आगे खड़े सुपरवाइजर पर कार चड़ा दी। इतना ही नही उसके एक साथी ने पिस्टल भी निकाल ली। हंगामा बढ़ता देख टोल बैरियर कर्मी एकत्रित हो गए और दोनों पाक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई । पुलिस को सूचना मिलने के बाद सी.ओ.सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया । उन्होंने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी ।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- मुख्यमंत्री ने जब छापा मारा तो 11 में से केवल 4 कार्मिक ही उपस्थित मिले, अब इस कार्रवाई के दिए निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त 
