Champawat News : खटीमा की एक युवती ने चंपावत जिले के टनकपुर के सैलानीगोठ नहर में छलांग लगा दी। युवती के चप्पल, पर्स और मोबाइल नहर के पास मिले हैं। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल रहा है। नहर में छलांग लगाने से पहले युवती ने अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था और नहर की फोटो भी लगाई थी।
जानकारी के अनुसार खटीमा चारूबेटा, बंगाली कालोनी निवासी 22 वर्षीय लता मंडल पुत्री बद्री प्रसाद मंडल बुधवार की शाम टनकपुर के सैलानीगोठ पहुंची और उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास किसी की चप्पल, पर्स और मोबाइल पड़ा होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पर्स से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने इसकी जानकारी खटीमा स्थित उसके स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजन यहां पहुंचकर चप्पल, पर्स और मोबाइल के आधार पर लता मंडल के होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से परेशान थी। उसने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में मुझे अब जीने का अधिकार नहीं है लिखा था और नहर की फोटो भी डाली थी।
लता मंडल वर्तमान में एसबीआइ खटीमा में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात थी। इससे पूर्व वह कांट्रेक्ट में एनएचपीसी बनबसा में भी काम कर चुकी थी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गोताखोर तथा एसडीआरएफ के जवान नहर में युवती की खोज कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
