रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब सल्ट क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और उनके समर्थकों ने आमडंडा के पास NH-309 पर अचानक रोड जाम कर दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और कुछ देर तक यातायात पूरी तरह रुका रहा। पुलिस और नगर पालिका के EO आलोक उनियाल मौके पर पहुंचे और बातचीत के बाद जाम खुलवाया गया।
नारायण सिंह रावत ने नगर पालिका पर आरोप लगाया कि हाल ही में पास हुए टेंडर के चलते शहर के प्रवेश बिंदुओं पर कमर्शियल वाहनों से मनमाना प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने वसूली के लिए गुंडे तैनात किए हैं…जो वाहनों से 50 से 300 तक वसूल रहे हैं…जबकि बसों से 500 तक मांगा जा रहा है। रावत के अनुसार, पैसा न देने पर वाहन चालकों से मारपीट तक की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पहले नगर पालिका केवल 5–10 की पर्ची काटती थी…लेकिन अब हाईवे पर जबरन शुल्क वसूला जा रहा है। शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें चक्का जाम करना पड़ा। रावत ने टेंडर रद्द करने और हाईवे पर वसूली बंद करने की मांग की।
SDM प्रमोद कुमार ने कहा कि नगर पालिका से पूरी फाइल तलब की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि NH-309 पर शुल्क वसूलने के लिए NHAI की अनुमति जरूरी है…जो न होने पर यह वसूली अवैध मानी जाएगी। पुलिस ने मौके पर फोर्स तैनात कर दी है और स्थिति फिलहाल शांत है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा 
