उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के स्यूणा गांव में अब तक एक स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है…जिससे ग्रामीणों को भागीरथी नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हर साल नदी का जलस्तर बढ़ने पर पैदल मार्ग डूब जाता है और प्रशासन की ओर से लगाई गई ट्रॉली भी सुरक्षित नहीं मानी जाती।
इस बार भी भागीरथी का जलस्तर कम होते ही स्यूणा गांव की महिलाएं जैसे अंजू देवी, अर्चना, रजनी, सुनीता, संगीता, वंदना और आरती ने श्रमदान कर वैकल्पिक पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर स्थित गांव के लिए पुल आज तक नहीं बन पाया।

गांव की महिलाएं कहती हैं कि सर्दियों में पैदल मार्ग ठीक रहता है…लेकिन उसकी दूरी अधिक होने के कारण हर साल वैकल्पिक पुल का निर्माण करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी उन्होंने पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किए हैं…लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस बार भी गूंज संस्था उनका सहयोग कर रही है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता स्वराज चौहान ने बताया कि स्यूणा गांव के लिए पुल स्वीकृत है…लेकिन उसका एलाइमेंट बीआरओ की ऑल वेदर रोड परियोजना के सर्वे के बीच में आने के कारण निर्माण लंबित पड़ा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत 
