उत्तराखंड: यहां कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर कर दी मां की हत्या, हत्यारा बेटा फरार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर कर दी मां की हत्या,हत्यारा बेटा फरार।

कोटद्वार– इन्दिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बेटे ने अपनी मां के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद कुछ देर में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमरा बस्ती में रहती थी।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे में कई दिनों से विवाद चल रहा था।आरोपी सुबह अपनी मां के पास आया और चाकू से वार कर भाग गया। घटना के बाद से घर में रह रही छोटी बहु बेहोश है, जिसका बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां की हत्या के बाद बेटा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए ले गई। पुलिस हत्यारे बेटे की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें