- फेरी वाले का सत्यापन पूछना ग्रामीण को पड़ा भारी, पुलिस ने ग्रामीण को जमकर पीटा।
भीमताल (नैनीताल)- मित्र पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, फेरी वाले का सत्यापन पूछना ग्रामीण को भारी पड़ गया, मित्र पुलिस ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष वयाप्त है, ग्रमीणों ने उपनिरीक्षक शादिक हुसैन तथा विनोद यादव को बर्खास्त करने की मांग व प्रकरण कि उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ओखलकांडा ब्लांक में एक ग्रामीण को फेरी वाले से सत्यापन व आधार कार्ड व लाइसेंस मांगना महंगा पड़ा।थाना खनस्यू पुलिस के उपनिरीक्षक शादिक हुसैन तथा विनोद यादव ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फेरी वाले से रूपए लेकर उसे छोड़ दिया और मनमोहन शर्मा की बेवजह जमकर पिटाई की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक अगर इनको यहां से बर्खास्त नहीं किया जाता है तो थाने का घेराव होगा। पुलिस कर्मियों द्वारा ग्रामीण की पिटाई से क्षेत्र वासियों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के एक भाई को इतनी बुरी तरह मारा है हो सकता है आगे भी पुलिस वेवजह बाजार मारपीट कर सकती है।हमारे साथ भी पुलिस वाले मारपीट कर सकते हैं। ग्रामीण ने पुलिस पर बाहरी लोगों को सह देने का आरोप लगाया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मारपीट मामले में सख़्त एक्शन लेते हुए खन्स्यु थाने में तैनात उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। खन्स्यु में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना पर एसएसपी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए खन्स्यु थाने में नियुक्त उ0नि0 सादिक हुसैन को लाईन हाजिर कर दिया गया है। वहीं इस मारपीट के मामले में एस एस पी मीणा ने जांच की ज़िम्मेदारी एस0पी0 क्राइम नैनीताल को सौंपी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 

