- हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला पुल को लेकर बड़ा आंदोलन, कांग्रेस के दिग्गज बैठे एक साथ धरने पर, प्रशासन को चेतावनी
हल्द्वानी : हल्द्वानी गौला पुल की एप्रोच रोड विगत दिनों बरसात में बह जाने के बाद से पल में आवागमन बंद है। जिस वजह से गौलापार, चोरगलिया, खटीमा, टनकपुर सहित पर्वतीय इलाकों की तरफ हल्द्वानी से बाईपास होकर जाने वाला पूरा यातायात बाधित है। कांग्रेस तथा अन्य सामाजिक संगठन पूर्व में दो बार प्रशासन को पुल के जल्द खोले जाने और वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं । बावजूद इसके अभी भी पुल का स्थलीय निरीक्षण ही हो रहा है। इन्ही के मद्दे नजर आज कांग्रेस ने गौलापार, गौला पुल के पास चौराहे में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन में जहां कांग्रेस के सारे दिग्गज एक साथ धरने पर बैठे हैं।
धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन, NHAI और सरकार पर आरोप लगाए हैं कि जब पिछली बार 9 करोड़ 65 लख रुपए से गौला पुल में एप्रोच रोड का कार्य हुआ तो आखिर वह इस बार कैसे पानी में बह गया। उसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा जल्द से जल्द इस पुल को खोले जाने की मांग करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि गौलापार से हल्द्वानी आने के लिए अब गरीब लोगों को तीन गुना से ज्यादा किराया वहन करना पड़ रहा है। यही हाल काश्तकारों का है जिनको अपनी सब्जी मंडी में ले जाने के लिए पैदावार की लागत का सारा पैसा ढूलान में ही खर्च करना पड़ रहा है। आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने एक सिरे से सिस्टम में बैठे अधिकारियों व सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया।
धरने में बैठने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद महेंद्रपाल, हल्द्वानी विधायक सुमित् हरदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरेंद्र बोरा, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, खजान पांडे, नीरज रैकवाल, अर्जुन बिष्ट, कैलाश दुमका, उमेश कबडवाल, हरेंद्र क्वीरा, गोविंद बिष्ट, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
