- युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही गोली मार कर की आत्महत्या।
ऋषिकेश: श्यामपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपने जन्मदिन के दिन अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपने आप को मौत के घाट उतारने वाले युवक के आत्महत्या करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध असला और खाली खोखा बरामद कर कब्जे में लिया है।
श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जगत विहार कॉलोनी हॉट रोड श्यामपुर में प्रकाश सिंह परमार उर्फ पम्मी नाम के युवक बुधवार की रात अपने घर पर पहुंचा और कमरे में सोने के लिए चला गया।
सुबह प्रकाश सिंह ने अपना कमरा नहीं खोला तो घरवालों के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी जब कमरे के अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दे कर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर का मंजर देखकर पुलिस चकित रह गई और घरवालों के भी होश उड़ गए। प्रकाश सिंह खून से लखपत बेड पर पड़ा दिखाई दिया और उसके पास एक असला भी पड़ा था। जांच में पुलिस ने देखा कि प्रकाश सिंह ने अपनी राइट साइड की कनपटी से सिर पर खुद को गोली मारी है।
परिजनों ने बताया कि मृतक प्रकाश सिंह का गुरुवार को जन्मदिन और वह जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं उपनिरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही श्यामपुर क्षेत्र के तमाम लोग मृतक के घर पहुंचे और घटना की वजह जानने की कोशिश करने लगे, लेकिन परिजनों की पूछताछ और जांच के बाद अभी तक यह नहीं पता चला कि आखिरकार प्रकाश सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की है।
पुलिस ने मामले में जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिस्टल और खाली खोखे को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाकर कई नमूने जांच के लिए उठाए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
