- सुभाष नगर में अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत, विधायक सुमित हृदयेश ने जताया विरोध
हल्द्वानी: सुभाष नगर में 140 परिवारों को अतिक्रमणकारी बताकर प्रशासन द्वारा मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को सुभाष नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी महापंचायत में पहुँचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन की कार्रवाई को “अमानवीय” और “तानाशाही रवैया” बताया। उन्होंने कहा कि, “वर्षों से बसे परिवारों को उनके मकान तोड़ने का तुगलकी फरमान देना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल घरों को बचाने की नहीं, बल्कि इंसाफ और मानवीय अधिकारों की लड़ाई है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे और ज़रूरत पड़ी तो न्यायालय तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखाई। लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएँ रखीं और न्याय की मांग की।
महापंचायत के उपरांत विधायक सुमित हृदयेश ने बमौरी क्षेत्र का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने नाले के नाम पर उजाड़े जा रहे परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बमौरी क्षेत्र के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और वहाँ के निवासियों की लड़ाई भी पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
इस दौरान राहुल छिम्वाल, दीप पाठक, पूरन चंद्र बवाड़ी, सतनाम सिंह चटवाल, मुकुल बल्यूटिया, हेम चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, शशि वर्मा, हेमा कर्नाटक, ममता कुलौरा, सुनीता बुधानी, शांति देवी, बिमला तिवारी, नीमा चौहान, हेमा लटवाल, कन्नू सुयाल, कन्नू जोशी, कुंदन सिंह, जगदीश चंद्र उपाध्याय, एच एस जीना, संजय बोरा, कंचु मटियानी सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार
उत्तराखंड: युवती से मिलने आया युवक, गले में पट्टा डालकर पीटा…जानिए मामला
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) STF ने यहां किया नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़
उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली का कहर, यहां दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड : आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल
हल्द्वानी : पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं उपभोक्ता, डीएम ललित मोहन रयाल
उत्तराखंड भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां तय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की सूची जारी
Haldwani: हिम्मतपुर तल्ला की हिमानी पलड़िया ने NEET-2026 में लहराया सफलता का परचम
उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील 
