उत्तराखंड – साली को मोबाइल फोन पर आई लव यू का मैसेज भेजना व्यक्ति को भारी पड़ गया और उसकी पत्नी ने घर में बवाल कर दिया और पूरा मामला कोतवाली तक पहुंच गया। व्यक्ति ने अपनी साली को मोबाइल फोन पर आई लव यू का मैसेज भेजा, जब उसकी पत्नी ने यह मैसेज देखा तो पति और पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ। पत्नी ने पति पर दहेज का आरोप लगाकर कोतवाली पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। पूरा मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की कोतवाली क्षेत्र का है,
जहां पर एक व्यक्ति की 22 साल पहले शादी हुई थी और उनका 20 साल का बेटा भी है। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद भी चल रहा था, बेटे ने अपने पिता से पढ़ाई के लिए लैपटॉप मांगा तो पिता ने पत्नी को लैपटॉप खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने की बात कही, जिस पर पत्नी ने मायके से रुपए लाकर अपने बेटे को लैपटॉप दिला दिया। इसी बीच पत्नी की शादीशुदा बहन ने बताया कि जीजा रात में उसे आई लव यू लिखकर मैसेज भेजता है। जिसको वह मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जीजा ने कई बार साली को मनाने का प्रयास किया। ऐसे में घर टूटने के कगार पर था और पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जैसे तैसे करके शांत करवाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

