देहरादून। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में फार्मासिस्ट और – टेक्नीशियन पदों पर वर्षवार मेरिट पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट संवर्ग में पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने 2024 में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा में 10 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है।
बृहस्पतिवार को आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह में
कहा, 2024 में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा में 10 हजार नौकरियां देंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह घोषणा की है। कहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़ में दो हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर, एएनएम, नसों, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय के 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। कहा, नर्सिंग अधिकारियों की तर्ज
पर वन टाइम के लिए फार्मासिस्ट व टेक्नीशियन पदों पर भी वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्त की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ा कर 65 वर्ष की जाएगी। जो विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए स्वैच्छिक व वैकल्पिक होगा।
कहा, इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों का सेवा बढ़ाने की सिफारिश करेंगी। कई राज्यों में यह व्यवस्था लागू है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
