Haldwani News: नगर निगम हल्द्वानी ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। नैनीताल बरेली रोड पर आये दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मंगल पड़ाव से रोडवेज बस अड्डे तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना हैं। ऐसे में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के ओर से एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि प्रथम चरण में मंगलपड़ाव से बॉम्बे क्राकरी तक सड़क के मध्य से दोनांे तरफ 12-12 मीटर की दूरी तक स्थित राजकीय सम्पत्तियों, दुकान स्वामियों व नगर निगम के दुकान किरायेदारों का चिन्हीकरण कर लिया गया हैं। चिन्हीकरण के बाद प्रभावित व्यवसायियों द्वारा जिला प्रशासन नैनीताल के समक्ष आपत्ति व सुझाव प्रस्तुत करने के लिए लिखित व मौखिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये गये।
जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल द्वारा आज एक पत्र लिखकर प्रभावितों के साथ संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान करने की अपेक्षा की गयी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी, नैनीताल/ प्रशासक नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व्यवसायियों के सुझाव प्राप्त करने व आपत्तियों के निस्तारण के लिए आगामी 06 जनवरी को नगर निगम सभागार में 03.30 बजे, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई है। जिसमें सांसद नैनीताल ऊधमसिंह नगर, प्रतिनिधि, विधायक हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुँआ विधानसभा क्षेत्र, निर्वतमान महापौर, नगर निगम हल्द्वानी, सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वतमान पार्षदगण, अध्यक्ष, समस्त व्यापार मंडल, हल्द्वानी-काठगोदाम, अध्यक्ष, ठेला-फड़ व टैम्पू यूनियन हल्द्वानी, समस्त चिन्हित प्रतिष्ठान स्वामी से बैठक में शामिल होने को अनुरोध किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट 
