Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां टांडा उज्जैन क्षेत्र में दीवाली के दिन एक घर का चिराग बुझ गया। एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की सूचना मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके भारी भीड़ एकत्र हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मौ. टांडा उज्जैन निवासी गिरीश ठाकुर (22 वर्ष) पुत्र विजय ठाकुर का शव आज सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सोसाइटी परिसर में मिला। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि इसी तमंचे से युवक को गोली मारी गई है।
वहीं, परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट की गई थी। मामले में चौकी में तहरीर भी दी गई थी। उन्हें शक है कि उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। वहीं गिरीश ठाकुर कल रात दस बजे तक मौहल्ले में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया था।
मामले में एसपी चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
