पिथौरागढ़: बेरीनाग के रीठा रैतौली में हाल ही में दो अलग-अलग वन्यजीव संबंधित घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। एक ओर गुलदार ने 16 वर्षीय किशोर पर हमला किया…वहीं थल चौसला और आसपास के क्षेत्रों में भालू के दिखने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
बीती देर शाम रीठा रैतोली ग्राम पंचायत के ठांगा गांव निवासी अमित सिंह बोरा (16) बाजार से घर लौट रहे थे, तभी प्राथमिक पाठशाला ठांगा के पास एक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे और तेंदुआ भाग गया। अमित के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म आए हैं। उन्हें तुरंत सीएचसी बेरीनाग ले जाया गया…जहां उनका इलाज किया गया। ग्राम प्रधान निशा धारियाल ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।
घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक गश्त की। लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि शाम के समय बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें, महिलाएं अकेले घास काटने न जाएं और सभी घरों के आसपास प्रकाश की उचित व्यवस्था करें। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने और झाड़ियों का कटान करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही थल चौसला, भटीगांव, हीपा और दडमौली में भालू दिखाई देने से ग्रामीण परेशान हैं। महिलाएं जंगल में घास काटने और जानवरों को ले जाने के काम से डर रही हैं। भाटीगांव निवासी मनोज पाठक ने बताया कि भालू ने माल्टा और संतरे के पौधों को नुकसान पहुंचाया है। चौसला निवासी कला और सरिता कार्की भी जंगल से लौटते समय भालू को देख घबराईं। रेंजर चंदा मेहरा ने कहा कि वन बीट अधिकारी की टीम भालू के हमले से बचाव और ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि त्वरित कार्रवाई कर उन्हें वन्यजीवों के डर से निजात दिलाई जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 

