देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल के टॉपर 240 छात्र-छात्राओं को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम एससीईआरटी ननूरखेड़ा में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों को भारत की प्रगति, विज्ञान, तकनीक, इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर देगा। छात्रों को अपनी डायरी में अनुभव लिखने और उत्तराखंड में पहली बार किए गए नवाचार और उपलब्धियां दर्ज करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि छात्रों का भ्रमण इसरो, श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, प्रोफेसर यूआर राव उपग्रह केंद्र और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र जैसे संस्थानों में होगा। इस कार्यक्रम से छात्रों में टीमवर्क, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होगा और वे उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसेडर बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान और कौशल के साथ सपनों को बड़ा रखें। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अगले साल इस कार्यक्रम में 1,000 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भेजने की अनुमति दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
