देहरादून: उत्तराखंड सरकार जल्द ही पंचायत भवन निर्माण के लिए बजट बढ़ाने का बड़ा निर्णय ले सकती है। राज्य में पंचायतों की सुचारू कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
राज्य सरकार ने पंचायत भवन निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि को दोगुना करने का विचार किया है। केंद्र सरकार की ओर से हर पंचायत के लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान है जबकि राज्य सरकार अब तक केवल 10 लाख रुपये ही देती रही है। प्रस्ताव लागू होने पर प्रत्येक पंचायत को कुल 20 लाख रुपये मिलेंगे।
उत्तराखंड में अब भी 803 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं बने हैं। कई पंचायतें स्कूल भवन या किराए के कमरों में अपने कामकाज को संचालित कर रही हैं जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सेवाओं के लिए भटकना पड़ता है। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में भूमि की कमी और निर्माण लागत अधिक होने के कारण कार्य अक्सर अटका रहता है।
पंचायती राज विभाग के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर जल्द ही लंबित पड़े भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सकेगा।
विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग पराग मधुकर धकाते ने बताया कि यह कदम पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। साथ ही, पंचायतों को वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पूरी तरह दिए जाने पर ही विकास की अपेक्षित गति आएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 
