Dehradun News: अगर आप लंबे समय से पासपोर्ट बनाने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल यानी 10 दिसंबर को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पासपोर्ट मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में सामान्य और तत्काल श्रेणी के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि आवेदक को पासपोर्ट सेवा केंद्र आने से पहले ऑनलाइन आवेदन कर फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद अप्वाइंटमेंट शीट मिलेगी। इसे लेकर मेले में आना होगा। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध कराने के लिए आवेदक को खुद उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी दस्तावेज और उसकी प्रतियां भी लानी होंगी। दस्तावेज में भिन्नता होने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

