देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया है। अब ये योजनाएँ इंश्योरेंस मोड में संचालित होंगी। इससे जनता के इलाज पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।
इसके साथ ही गोल्डन कार्ड योजना को हाइब्रिड मोड पर संचालित किया जाएगा। गोल्डन कार्ड धारकों से लिए जाने वाले अंशदान में करीब 250 से 450 रुपए की बढ़ोतरी की संभावना है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। लेकिन भुगतान अब इंश्योरेंस और थर्ड पार्टी एजेंसी के माध्यम से होगा। गोल्डन कार्ड योजना में 5 लाख रुपए तक के क्लेम इंश्योरेंस मोड में और 5 लाख से अधिक क्लेम ट्रस्ट मोड में किए जाएंगे।
गोल्डन कार्ड के लिए कर्मचारियों से लिए जाने वाले अंशदान में वृद्धि की गई है क्योंकि पिछले 5 साल में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। पिछले साल ट्रायल बेस पर आयुष्मान योजना के लिए आलियांज जनरल इंश्योरेंस और गोल्डन कार्ड के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का चयन हुआ था। अब मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद री-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसके अलावा, उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा संशोधन नियमावली, 2025 को भी मंजूरी मिली है। इसके तहत प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए उम्र सीमा 50 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है।
हल्द्वानी स्थित स्वामी राम कैंसर हॉस्पिटल में चार नए पद बनाए गए हैं….जिसमें डायरेक्टर, प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे 277 कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने के लिए प्रस्ताव मंत्रिमंडल की उपसमिति को भेजा गया है। वहीं, दुर्गम और अति-दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को 50% अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
