- सिस्टम की लापरवाही- प्राणमति नदी पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया से गिरकर युवती की दर्दनाक मौत।
थराली (चमोली)- आज सोमवार सुबह लगभग सवा दस बजे प्राणमति नदी में बनी लकड़ी की अस्थाई पुलिया से गिरकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती का नाम रेनू देवराड़ी पुत्री तारा दत्त की उम्र 18 वर्ष है,रेनू अपनी मामी के साथ प्राणमति गांव में घास लेने गई थी, मामी और भांजी जैसे ही लकड़ी के पुल को पार कर रहे थे दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा था, भांजी जैसे ही पुल से फिसली मामी भी साथ में गिर गई, लेकिन मामी कुछ दूर बहने के बाद बच गई, जबकि रेनू करीब 200 मीटर बहती रही पत्थरों में सर टकराने से उसकी मौत हो गई।
परिजन उसे सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाये जहां पर आधे घंटे पी सी आर देने के बाद डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा संजय बडियारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सर और पसलियों में चोट लगने से मौत लग रही है। ग्रामीणों में प्रशासन और नगर पंचायत के प्रति आक्रोश हैं उनका कहना है कि कई बार रास्ता और पुल बनाने की मांग के बाद भी न रास्ता बना और न पुल बन पाया हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए आई सूचना
हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा 

