उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां किराये के एक कमरे में नेपाली मूल की महिला और उसके 09 वर्षीय बेटे के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है, जबकि महिला का पति घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में विद्युत कॉलोनी के पास बस्ती से कुछ दूरी पर नेपाली मूल का दीपक बहादुर अपनी पत्नी 34 वर्षीय कमला शाही और नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से किराये के कमरे में रह रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में विद्युत कॉलोनी के पास बस्ती से कुछ दूरी पर नेपाल मूल का दीपक बहादुर अपनी पत्नी कमला शाही (34 वर्ष) और नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ किराये के एक कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि यह परिवार पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से इसी कमरे में रह रहा था और आसपास के लोगों के साथ सामान्य जीवन जी रहा था।
एक सप्ताह से बंद था कमरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से उस कमरे का दरवाजा बंद था। शुरुआत में किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ दिन बाद मकान मालिक को कमरे की ओर से तेज बदबू आने लगी। जब बदबू लगातार बढ़ती गई तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को दी।
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था। संदेह के आधार पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। कमरे के अंदर महिला और उसके बेटे के शव पड़े हुए थे, जो काफी समय बीत जाने के कारण बुरी तरह सड़ चुके थे।
पति पर गहराया शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के बाद से महिला का पति दीपक बहादुर गायब है। पुलिस को शक है कि वह इस मामले से जुड़ा हो सकता है, इसलिए उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी के अनुसार, मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
