हल्द्वानी: महिला दिवस पर मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, दी महिला दिवस की बधाई
हल्द्वानी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मेरा युवा भारत नैनीताल और खेल विभाग द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मी., 200 मी. और 400 मी. दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें 13 वर्ष से 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने भाग लिया। इसके अलावा फन जुंबा का एक सत्र भी किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया।
दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उन्होंने सम्मानित भी किया है, कमिश्नर दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में बढ़ चढ़कर काम कर रही हैं, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर महिलाओं की भागीदारी हमें आज देखने को नहीं मिलती है, राज्य सरकार भी महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है और उनके लिए कई सारी योजनाएं भी चलाई जा रही है। उनके द्वारा कुमाऊं मंडल के सभी डीएम को निर्देश दिए गए हैं की भीड़ भाड़ वाली जगह पर पिंक टॉयलेट बनाए जाने चाहिए, उसके अलावा भी महिलाओं से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉल्वी तेवतिया, खेल विभाग से कोच तनुजा आर्या समेत खेल विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
