उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हमले के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह घर से फरार हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह रही।
इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
