उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार देर शाम को एक दुखद हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक स्विफ्ट कार से जा रहे थे और हादसा बनलेख से ललुआपनी मार्ग के पास चनतोल के पास हुआ। घटना की खबर सुन मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- सीबीएसई की परीक्षा की तिथि इस तारीख को होगी घोषित

जानकारी के मुताबिक शनिवार को चनतोल निवासी चंद्रमणि जोशी, कृष्णानंद जोशी, गोविंद बल्लभ भट्ट और देवीदत्त जोशी कार से जा रहे थे जहां गांव से 100 मीटर पहले ही इनकी कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई हादसा होते ही कार में चीख-पुकार मच गई जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिली तो तत्काल गांव के लोग खाए की तरफ भागे और स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी मौके पर एसडीएम अनिल अग्रवाल, कोतवाल दिनेश कुमार के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें👉 इंडियन आइडल के मंच पर पवनदीप राजन ने गाया यह पहाड़ी गीत, झूम उठा उत्तराखंड
अस्पताल में डॉक्टरों ने गोविंद बल्लभ 44 साल और देवी दत्त जोशी 55 साल को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो की हालत गंभीर है जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है इनमें से एक घायल कृष्णा नन्द आर्मी में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं जिनकी 3 महीने पहले ही शादी हुई है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- अमित हत्याकांड अपडेट, पुलिस की जांच अब इस ओर मुड़ी
मृतकों के परिजनों में मचा है कोहराम
इस कार हादसे में गांव के 2 लोगों की मौत की खबर के बाद जहां पूरा गांव सदमे में है तो वही परिजन बेसुध है मृतक गोविंद बल्लभ की तीन बेटियां व एक बेटा है तो वही देवी दत्त की 5 बेटी और एक बेटा है इस घटना की खबर ने पूरे परिवार को बेसुध कर दिया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- पार्लर में काम करने वाली लड़की ने ऐसे उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट 
