अल्मोड़ा- लॉकडाउन में कई तरह की शादियां देखने को मिल रही है। कभी दूल्हा कोरोना पॉजिटिव तो कभी दुल्हन। लेकिन फिर भी लोग पीपीई किट पहनकर mशादी कर रहे है। शनिवार को अल्मोड़ा जिले में गजब का नजारा देखने को मिला जबकि दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बारात रास्ते से लौट गई। आइये जानते है पूरी खबर…
शनिवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के तल्ली मिरई गांव में शादी के दिन दुल्हन कोरोना पॉजिटिव आ गई। जैसे ही इसका पता लगा तो परिजनों में हडकंप मच गया। ऐसे में बारात दूल्हे के घर से निकल चुकी थी तो कुछ बाराती बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। बाद में पीपीई किट पहन कर दूल्हा- दुल्हन ने फेरे लिए।
बताया जा रहा है कि बारात गरमपानी से आई थी। द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि सैम्पल बीते कुछ दिन पहले लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट आज आई। उन्होंने बताया कि दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर बारात में आए लोगों को आधे रास्ते से लौटा दिया गया। जबकि गांव में पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ 

