रुद्रपुर-अभी दो दिन पहले नैनीताल जिले के रामनगर में सेक्स रेकैट पकड़ा मामला ठंडा नहीं हुआ कि एक और सेक्स रैकेट उत्तराखंड में सामने आया है। इस बार बारी थी ऊधम सिंह नगर की। जहां रुद्रपुर में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल में आपत्तिजनक हालत में एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
शनिवार को पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में स्थित होटल नैनी व्यू में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके पर आपत्तिजनक हालात में 10 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि इस दौरान 3 मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़ी गई पांच युवतियों में नेपाल एवं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं जबकि पकड़े गए पांचों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार का यह काला कारोबार चल रहा था। टीम के कार्रवाई से होटल मैनेजमेंट में हडक़ंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस टीम हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से कोतवाली में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में कई अन्य भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
