Haridwar News: प्रेस प्रसंग के कई मामले आपने पढ़े और सुनें होंगे। जिसमें प्रेमी या प्रेमिका के घर वाले शादी के मुकर जाते हैं, लेकिन हरिद्वार में एक गजब का मामला देखने को मिला। जहां एक समय पर प्रेमिका ने प्रेमी युवक के साथ शादी से इन्कार कर दिया। ऐसे में शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। इसके बाद प्रेमी पक्ष शिकायत लेकर पुलिस के पास गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती देहरादून में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वहीं का एक युवक भी उसी कंपनी में नौकरी करता है। जिसके चलते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। रविवार को शादी की तारीख तय की गई थी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
दूल्हे के यहां बरात की तैयारियां चल रही थी। तभी युवती ने युवक को फोन कर शादी से इन्कार कर दिया। जिसे सुनकर युवक व उसके परिजन भी दंग रह गए। इसके बाद युवक पक्ष के लोगों ने युवती पक्ष के लोगों से बात की लेकिन युवती किसी भी हाल में शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवती पक्ष के लोगों से बात की, तो युवती ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। इस पर युवक पक्ष के लोग वापस लौट गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 

