उत्तराखंड- दोस्तों ने ही की थी विशाल की हत्या, सर धड़ से अलग किया और हाथ भी काट डाला, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले 21 वर्षीय विशाल पुत्र राजकुमार का सर कटा धड़ मिला था। विशाल को मारने वाले कोई और नहीं उसके ही दो दोस्त निकले, जिन्होंने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए मृतक विशाल के दो दोस्त संदीप निवासी तेलीपुरा रामपुर और सचिन उर्फ नंदू निवासी धीमरखेड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों दोस्तों ने विशाल की हत्या करने का जुर्म कबूला और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विशाल का सर कटा शव बरामद कर लिया यही नहीं आरोपियों ने हत्या करते समय विशाल का सिर और एक हाथ काट कर कपड़े के बारे में राजपुरा डैम के पास फेंक दिया। पुलिस ने यूपी के थाना टांडा चौकी दढ़ियाल स्थित रजपुरा डैम से शव बरामद किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका

पुलिस ने हत्या आरोपी संदीप और सचिन से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि संदीप और विशाल नशेड़ी थे संदीप ने बताया कि विशाल उसे नशेड़ी कहकर चिढ़ाने और बदनाम करने लगा और उसकी पत्नी से भी संदीप की बुराई करने लगा संदीप ने बताया कि विशाल ने मेरी पत्नी से कहा कि इससे बेहतर तो तुम्हारा पहला पति था, यह बात संदीप के दिल में घर कर गई और उसने अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया और 18 नवंबर को संदीप और सचिन ने विशाल को धीमारखेड़ा बुलाया और अपनी बाइक में बैठाकर राजपुरा डैम ले गए जहां पाटल से उसकी हत्या कर शव को दलदल में दबा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें