उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; 20 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग


देहरादून। राजधानी देहरादून में एक युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS


पुलिस के अनुसार, चकराता क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती देहरादून में रहकर काम करती है। युवती का रिश्ता मार्च 2023 में हरियाणा निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि 22 जनवरी 2024 को आरोपी उसे जबरन दून स्थित अपने किराये के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत


आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह कई दिनों तक उसे डराता-धमकाता रहा और उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने अक्टूबर 2024 में भी आरोपी पर इसी तरह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त


दहेज में 20 लाख और स्कॉर्पियो की मांग


पीड़िता के मुताबिक, चार दिसंबर 2024 को उसने आरोपी की इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी और उसके परिवार की ओर से दहेज में 20 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। मामले की शिकायत मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और दहेज अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें