सैन्य सम्मान के साथ शहीद हुए सार्जेंट आशीष जुयाल को अंतिम विदाई, छह साल की बेटी ने दी श्रद्धांजलि
देवाल। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कोठी गांव निवासी वायुसेना में कार्यरत सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली के सेना अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान की अंतिम विदाई के दौरान पूरा क्षेत्र गमगीन नजर आया।

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर आशीष को दिल्ली स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 15 सितंबर की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। वायुसेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर अपने साथी को सलामी दी। विधायक भूपाल राम टम्टा और वायुसेना के वारंट अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
छह साल की बेटी से किया था जन्मदिन मनाने का वादा
आशीष के परिवार के लिए 16 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला था, क्योंकि इसी दिन उनकी छह साल की बेटी गिन्नी का जन्मदिन था। बताया गया कि आशीष ने अपनी लाडली से वादा किया था कि वह इस दिन घर पहुंचकर उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे।
गिन्नी नए कपड़े, गुब्बारों और पिता के हाथों से केक खाने की उम्मीद में उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस दिन गिन्नी को अपने पापा के गले लगना था, उससे पहली रात उसे पिता के निधन की खबर मिली और अगले दिन आशीष का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा।
बेटी ने शहीद पिता को किया सैल्यूट
पिता को खोने के गम में मां देवेश्वरी और पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। छह साल की मासूम गिन्नी ने रोते हुए अपने शहीद पिता को सैल्यूट किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
सैन्य सम्मान के साथ सार्जेंट आशीष जुयाल को अंतिम विदाई दी गई। उनकी शहादत से कोठी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष
उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP 
