काशीपुर : जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बीते रोज रामनगर रोड स्थित हनुमान कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री की किसी भारी चीज से वार घायल कर दिया । घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया । परिजनों के मुताबिक हत्यारा पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।
आपको बताते चलें कि बीते रोज दोपहर उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के हनुमान कालोनी निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री योगिता को किसी बात पर गुस्सा आनर पर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कल दोपहर ढाई बजे की यह घटना बताई जा रही है। घायल बच्ची को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में परिजन उपचार के लिए ले गये जहां उसकी देर रात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात की कहा सुनी को लेकर पिता को गुस्सा आ गया जिसके बाद पिता ने अपनी बच्ची के सिर पर किसी चीज़ से वार कर दिया। फ़िलहाल पुलिस बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिसक्षेत्राधिकारी अनुषा बडोला ने बताया कि इस बारे में हमे सूचना प्राप्त हुई थी किसी पिता ने अपनी बच्ची पर ईंट से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी है इसमें क्या सत्यता है ये हमे पूरी जानकारी नही है । इसकी जांच की जा रही है ओर कोई हमारे पास प्रार्थना पत्र नही आया बाकी पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है उसके बाद प्राथना पत्र आएगा उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान 
