रुड़की : नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देने वाले अभिभावकों के लिए यह मामला एक सख्त चेतावनी बनकर सामने आया है। रुड़की में एक नाबालिग को दोपहिया वाहन चलाते पकड़े जाने के बाद उसके पिता को अदालत के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में कुछ समय पहले पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा था। नियमों के अनुसार पुलिस ने नाबालिग के पिता पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25 हजार रुपये का चालान किया था। यह मामला अदालत में भेजा गया…लेकिन आरोपी पिता तस्लीम, निवासी सती मोहल्लान बार-बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुआ।
कोर्ट द्वारा पहले जमानती वारंट और बाद में गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत के समक्ष पेश किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें…क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
